आज हम सभी लक्ष्य के पीछे भाग रहे है | किसी का लक्ष्य छोटा है तो किसी का बहुत बड़ा सभी लोग अपनी सोच के हिसाब से ही अपना लक्षय चुनते है | पर जो लोग अपने जीवन का एक बड़ा लक्ष्य चुनते है उनमें से ज्यादातर बहुत सारे कारणों की वजह से असफल रह जाते है और फिर सारी जिंदगी उस अफ़सोस में बिताते है | पर दोस्तों ऐसा आपको करना की जरूरत नही है अगर आपके जीवन का एक बड़ा लक्ष्य है तो बहुत अच्छी बात है | अब सिर्फ आपको इस लक्ष्य को हासिल करने पर ध्यान देना होगा और तब तक रुकना नही जब तक कि इसे हासिल न कर लें | इसलिए आपके अन्दर प्रेरणा की एक चिंगारी लगाने के लिए आज हम आपको खास Success Quotes In Hindi और Success Status In Hindi बताने जा रहे है | आपको एक बार इन Success Thoughts को जरूर पढ़ना चाहिए |
Success Quotes In Hindi
1. सफलता का मार्ग कभी सरल नहीं होता, आपको हर कदम पर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए खुद को तैयार करें |
2. अगर आपने अपने लक्ष्य को हासिल करना शुरू कर दिया है तो आपको इच्छा शक्ति की जरूरत पड़ेगी और सबसे ज्यादा जब तब आपको लगने लगे कि आप हार रहे है |
3. आप अपना लक्ष्य जल्द ही प्राप्त कर लेंगे अगर आप हर उस चीज़ को त्याग देते है जो आपका ध्यान भटकती है |
4. खुद को ऐसा महसूस कराने की कोशिश करें जैसा कि आपने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिए है ताकि आपको सफलता की महत्वता का पता चल सकें |
5. जब तक आपके मन में असफलता का नकारात्मक विचार घूमता रहेगा तब तक आप सफलता की सकारात्मक ऊर्जा को हासिल नहीं कर पाएंगे |
6. उस लक्ष्य को हासिल करने में मज़ा ही क्या जिसमे चुनौतियों से सामना न हों, सफलता तो आखिर संघर्ष से ही निखरती है |
7. जिंदगी का हर पल कीमती है इसे बर्बाद करने के बजाए अपने लक्ष्य को हासिल करने में लगाए |
8. सिर्फ शुरुआत करना काफी नहीं है, लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको डटे रहकर काम करना होगा |
9. अगर आपको अपना लक्ष्य मिल गया है तो उसे हासिल करने की एक योजना बनाने, वरना वह लक्ष्य बेकार है |
10. लक्षय उन्हीं को मिलता है जो हिम्मत उन्हें हासिल करने की रखते है, वरना कुछ लोग तो सिर्फ सोचने में ही रह जाते है |
11. पछताते तो वो भी है जो कभी शुरुआत ही नहीं करते पर उनसे ज्यादा पछतावा उन्हें होता जो बीच में ही हार मान जाते है |
12. अगर आप अपने सपने को असलियत में बदलने पर भरोसा रखते है तो आपके लिए अपना लक्ष्य प्राप्त करना आसान होगा |
13. जिनके अंदर अपने लक्ष्य को हासिल करने की अटूट चाह होती है उनके सामने कितनी भी कठिनाइयाँ आ जाए पर वो कभी रुकते नहीं |
14. जब आपका ध्यान मुश्किलो पर होता है तो आप हल ढूंढ़ने में असफल रहते है, इसलिए ध्यान सिर्फ लक्ष्य पर रखे |
15. उन लोगो के बारे में कुछ न सोचें जो आपकी आलोचना करते है, आपकी सफलता ही उनके लिए एक मुहतोड़ जवाब बनेगी |
16. सिर्फ प्रेरणा आपको आपके लक्ष्य तक नहीं ले जा सकती, प्रेरणा नहीं बल्कि कार्य करना ज्यादा जरूरी है |
17. बिना लक्ष्य की जिंदगी तो पक्षी भी नही जीते, उनका भी लक्ष्य हर रोज़ खाने की तलाश का होता है फिर आप कैसे बिना लक्ष्य के जीएंगे |
18. कोई आपकी मदद करने नहीं आएगा इसको अगर संभव बनाना है तो खुद ही मैदान में उतरना पड़ेगा |
19. आपकी मुश्किलें शायद बड़ी हो सकती है पर आप और आपके लक्ष्य से बड़ी कभी नहीं हो सकती |
20. शायद अभी आप नही जानते हो कि अपना लक्ष्य कैसे प्राप्त करें इसलिए अपना एक गुरु ढूंढे जो आपको सही राह दिखा सकें |
21. मुसीबते हज़ार खड़ी है सामने मेरे पर नज़र मेरी अपने लक्ष्य पर है,
कोशिश पूरी इसी उम्मीद में है कि एक दिन सफलता मिलनी ही है |
22. कुछ लोग अपनी गालियों का दोष अपनी किस्मत को दे रहे है,
और कुछ बिना रुके कठिनाइयों का सामना कर मंज़िल की ओर बढ़ रहे है |
23. तुम्हारे कुछ सालों की मेहनत पूरी जिंदगी को सुधार सकती है,
और अगर बर्बाद कर दिया ये कीमती समय तो पूरी जिंदगी बिगड़ सकती है |
24. जब नाकामयाब होने की नकारात्मक सोच तुम अपने मन में बसा लोगे,
तो सफल होने की सकारात्मक सोच तुम्हारी जिंदगी में कैसे आएगी |
25. हिम्मत जो हार गया समझो वो जिंदगी से हार गया,
इसलिए उम्मीद और हिम्मत को कभी ना छोड़ना |
26. खुद को कभी नालायक़ ना समझना, क्योंकि कोई भी किसी काम के लायक नहीं होता,
मेहनत करके ही खुद को किसी काम के लायक बनाया जाता है |
27. सफलता उन्हीं को मिलेगी जिसको उम्मीद पूरी रहेगी,
और उम्मीद उसी जो होगी जिसकी मेहनत कड़ी होगी |
28. मेहनत जितनी करोगे धैर्य भी उतना ही रखना,
सफलता थोड़ी देर से मिल सकती है पर तुम कभी मत रुकना |
29. इस राह में जो सब कुछ करने के लिए तैयार रहता है वह तकलीफ तो बहुत सहता है,
पर जो उन्हें सह लेता है, कामयाबी पा लेता है |
30. कोशिश मेरी यही रहती है कि आज जो गलती की है उनसे कुछ सीख जाऊ,
ताकि कल जब वो फिर मेरे रास्ते में आए तो मैं उनसे जीत जाऊं |
31. कामयाब लोग अलग नहीं होते कुछ अलग करते है,
इसलिए तुम दुनिया से कुछ अलग करने की कोशिश में रहना |
32. मौका तो किस्मत हर किसी को देती है,
बस करने वाले कर जाते है और रोने वाले रह जाते है |
33. सफल वो नही होता जो बड़ा सोचता रहता है,
बल्कि जो बड़ा सोचकर उसे हासिल करने में लग जाता है वही सफल हो पता है |
34. जितना कमजोर यकीन और भरोसा तुम्हारा खुद पर होगा,
उतने ही दूर तुम अपनी सफलता से हो जाओगे |
35. कामयाब होने का जूनून जिसमे भरा होगा,
वह जीवन में आई हर मुश्किल को पार कर लेगा |
36. जो सकता है जिंदगी की बहुत सी उलझनों में तुम फसें हो पर उन सब से वक़्त निकाल कर,
तुम्हे अपने लक्ष्य को हासिल करने पर भी ध्यान देना होगा |
37. सफलता अगर बड़ी चाहिए,
तो सोच में तुम्हारी कुछ नया होना जरूरी है,
कुछ अलग और बड़ा होना चाहिए |
38. इंतज़ार ना करना जीवन की मुश्किलों के हटने का,
वरना वक़्त निकल जाने के बाद आपको पता चलेगा,
कि उनसे से आपको खुद ही लड़ना था |
39. सफलता हर हाल में मिलेगी तुम्हे,
अगर हार किसी हाल में ना मानोंगे,
और अगर मान ली हार तो जिंदगी भर पछ्ताओगे |
40. मुश्किलें उन्ही के जीवन में आती है जो उनसे लड़ने की क्षमता रखता है,
आप सक्षम तो बहुत है पर हो शायद अभी पहचानने में असमर्थ |
41. मुश्किलें आती है आती रहेंगी;
लोग असफल होते है, होते रहेंगे;
और मेहनत करने वाले सफल होते है, होते रहेंगे |
42. नाम एक दिन में नहीं बनता पर एक दिन जरूर बन जाता है,
बस उस दिन के लिए मेहनत आज ही से शुरू कर दो |
43. चाहिए अगर सफलता, तो जरूरत होगी तुम्हे एक सही दिशा और मार्ग दर्शन की,
इसलिए आज ही अपनी सही दिशा चुन लो |
44. असफल रह जाते है वो लोग जो काम से ज्यादा बाते करते है और मेहनत से ज्यादा सोचा करते है,
कामयाबी कदम चूमती है उनके जो खामोश रहकर अपनी क्षमता से ज्यादा मेहनत करते है |
45. सही दिशा में मेहनत करने का एक नया शौक बना लो,
और फिर एक दिन तुम अपने सभी शौक पूरे करने के काबिल हो जाओगे |
46. संघर्ष करने वालों के वो काले दिन जिंदगी को उनकी एक दिन रंगीन बना देते है,
इसलिए पीछे न हटना अपने काम से बस लगे रहो |
47. समय का मूल्य जो समझ गए वही जीवन को बेहतर बना सकते है,
और जो बर्बाद करते है समय बिना सोचे उनके जीवन के बारे में क्या ही कह सकते है |
48. बहाने वही बनाते है जो कुछ नही कर पाते है,
और जो हिम्मत रखते है सपनो को पूरा करने की वो बहाने कभी नहीं बनाते |
49. सोच लिया जो तुम्हे उसे जरूर कर पाओगे,
भरोसा तो रखो अपने ऊपर हर मुश्किल हल कर जाओगे |
50. सोच अपनी तुम भले ही कितनी ऊँची कर लो,
पर पैर हमेशा जमीन पर टिके होने चाहिए,
यही है सफलता का सही तरीका |
51. इस मुश्किल घड़ी में साथ न देगा कोई तुम्हारा,
तुम अकेले ही कर सकते हो इसलिए खुद का बना एक मजबूत सहारा |
52. अपने हर आराम को त्याग दो,
और खुद को कठिन परिश्रम करने के लिए तैयार करो |
53. करते रहो मेहनत को सब कुछ आसान है,
और कुछ ना करने वालों के लिए छोटी सी मुश्किल भी मुसीबत का पहाड़ है |
54. यूँ ही लोग मंजिल नहीं पा लेते अपनी,
कभी किसी सफल व्यक्ति से उसका संघर्ष और मेहनत के बारे में पूछना |
55. कड़वी है मगर सच है कि दूसरों की ख़ुशी से जलने वाले अपने जीवन में खुशियाँ नही ला पाते,
और दूसरों की सफलता से चिढ़ने वाले खुद कभी सफल नही हो पाते |
56. उसके हौसले की दाद देनी पड़ेगी जो गिरने के बाद हर बार उठ जाता है,
हार मानने को वह तैयार नहीं क्योंकि वह अपने लक्ष्य को पाना चाहता है |
57. अपनी सफलता की यात्रा शुरू कर रहे हो तो समझ लेना ये बात,
कि मंज़िल को पाने से पहले हार जाओगे तुम कई बार,
और यही है सफलता की खास पहचान |
58. मंज़िल जब हासिल करने निकलोगे,
तो कई लोग तुम्हे गिराने की कोशिश करेंगे,
और कभी कभी अपने ही साथ छोड़ देंगे,
इसलिए इस सब के लिए खुद को पहले ही तैयार कर लेना |
59. लक्ष्य तुम्हारा कुछ भी हो, जरूरी ये है कि तुम्हे खुद पर भरोसा होना चाहिए,
कि ये सही है और तुम इसे हासिल कर लोगे |
60. माना की आसान नहीं है मंज़िल को अपनी पाना, पर नामुमकिन भी नहीं है,
अगर हिम्मत है अटूट तुझमे तो तेरे लिए कोई मुश्किल बड़ी नहीं है |
Succes Status In Hindi
61. आलस को अपने करीब भी ना भटकने देना,
और जज़्बात को खुद पर हावी ना होने देना,
अगर हुआ ऐसा तो फिर जिंदगी भर पछताते रहना |
हो सकता है कि आपने अपने लक्ष्य पर काम करना शुरू कर दिया हो पर ये काफी नहीं है जितना जरूरी शुरुआत करना है उतना ही जरूरी उस पर बने रहना है | मतलब ऐसा ना हो कि एक दिन काम कर लिया और दो दिन आराम, ऐसा करेंगे तो पांच साल में मिलने वाली सफलता पंद्रह साल में मिलेगी और उसका भी निश्चित नहीं | इसके साथ ही आपको अपने जज़्बात पर भी काबू रखना होगा | ऐसा ना हो की सफलता की राह में किसी से इश्क लड़ा बैठों वरना सारी मेहनत पर पानी फिर सकता है |
62. सीख लो उन लोगो से जिन्होंने सही वक़्त पर नहीं किया कुछ,
और आज कर रहे है सब कुछ, कल तुम्हारा भी दिन आएगा |
जीवन में हर काम का एक वक़्त होता है और अगर सही काम को सही वक़्त पर किया जाए तो जिंदगी कुछ अलग और ख़ास बन जाती है | ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि जीवन में सफलता हासिल करने का भी एक समय होता है | अगर उस समय में व्यक्ति सही से मेहनत करें तो जल्द सफलता हासिल कर सकता है | करने को तो कुछ लोग देर से भी सफलता हासिल कर लेते है पर अगर सफलता जल्द हासिल कर ली जाए तो उसका मज़ा कुछ और ही होता है | और जो लोग उस समय मेहनत नही करते बाद में उनकी पूरी जिंदगी सिर्फ काम करने में ही निकल जाती है |
63. सीखो तो सिर्फ उन लोगो से जो जीवन में बहुत ज्यादा सफल है, या बहुत ज्यादा असफल है |
आज कल ज्यादातर लोग सफल लोगो से सीखते और उन्हीं से प्रेरणा लेते है ताकि वो भी अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकें, और सीखना भी चाहिए क्योंकि इन्ही से हमें सफलता के सही मार्ग को चुनने में मदद मिलती है | पर दोस्तों सफल लोगो से सीख लेने के साथ साथ आपको थोड़ा उन लोगो से भी सीखना चाहिए जो बहुत मेहनत करने के बाद भी आज अपने जीवन में असफल है क्योंकि ऐसे लोग हमें उन चीज़ों के बारे में बताते है जो सफलता हासिल करते समय हमें नही करनी चाहिए | और इससे भी आपको काफी मदद मिल सकती है |
64. डालो कुछ नयी आदतें अपने अंदर और जीवन के अपने कुछ नियम बनाए,
ताकि हर लक्ष्य को प्राप्त करना आपके लिए आसान हो जाए |
सफलता ऐसे ही नही हासिल की जाती उसके लिए इंसान को मेहनत करने के साथ खुद को बदलना भी पड़ता है | जैसे की अपनी कुछ बुरी आदतें जो आपको सफल बनने से रोक सकती है, और कुछ अच्छी नई आदत डालनी पड़ती है जो आपको सफल बनने में मदद कर सकती है | और साथ ही जीवन के कुछ नियम बनाने पड़ते है ताकि आप अपने लक्ष्य से भटक ना जाए | इसलिए ये काम आज ही शुरू कर दीजिए | वरना आप अपने आस पास कई असफल लोगो को देख सकता है जो कुछ गलियों की वजह से आज भी पछता रहे होंगे |
65. वो हासिल ही क्या करेंगे जो डरते है शुरुआत भी करने से,
शुरू तो करो अपने लक्ष्य को पाना एक दिन सफलता मिल ही जाएगी |
दोस्तों किसी भी चीज़ को हासिल करने का पहला उसूल यही है कि आप जल्द से जल्द उस पर काम करना शुरू कर दें | आप अपने मन में कितना भी बड़ा सोच लें अगर उसे हासिल करना शुरू नहीं करते तो वह सिर्फ आपकी एक सोच बनकर रह जाएगी | कुछ लोग बड़ा तो सोच लेते है पर शुरुआत करने से डरते है और इसी लिए वह जीवन भर सोचते रह जाते है | अगर आपका कोई लक्ष्य है तो कम से कम उसे प्राप्त करने के लिए कुछ काम तो करें | धीरे धीरे भी करेंगे तो सफलता एक दिन मिल ही जाएगी |
66. सफलता किसी को चेहरे की खूबसूरती से नहीं,
बल्कि मेहनत की खूबसूरती से मिलती है |
अपनी क्षमता को कभी कम ना आँकना ऐसा करने वालो को अक्सर नाकामयाबी मिलती है, सफलता किसी के चेहरे या रंग देखकर नही मिलती | बल्कि हर वो इंसान सफलता हासिल कर सकता है जो कड़ी मेहनत सही दिशा में करता है | इसलिए अपनी खूबसूरती के बजाए मेहनत के रंग डालने की कोशिश कीजिए ताकि सफलता मिलने पर आपकी जिंदगी रंगीन हो जाए | उम्मीद है कि आपको ये बात समझ आ गयी होगी |
67. ये ना सोचे कि आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने में कितना वक़्त लगेगा क्योंकि ये तो पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है |
जब लोग अपने लक्ष्य की ओर काम करना शुरू करते है और काफी लंबे समय तक काम करने के बाद जब उनका लक्ष्य पूरा नहीं होता तो उनके मन में एक सवाल उठने लगता है कि आखिर कितना समय और लगेगा इस लक्ष्य को प्राप्त करने में | इसलिए अगर देखा जाए तो आप खुद ही इसका जवाब दे सकते है | मतलब इसका अंदाज़ा आपकी ही कड़ी मेहनत और संघर्ष को देखकर लगा सकते है जितना अधिक और एकाग्रता के साथ आप काम करेंगे उतना ही कम समय आपको अपना लक्ष्य हासिल करने में लगेगा |
68. हमारी ही सोच किसी चीज़ को मुमकीन या नामुम्किन बनाती है, आप क्या सोचते है इससे आपका भविष्य तह होगा |
जैसे कि हम जानते है कि हर इंसान की सोच लग होती है | और इंसान अपनी सोच के मुताबिक ही अपनी जिंदगी जीता है | अगर इसे गहराई से देखा जाए तो इंसान अपनी सोच का ही एक ग़ुलाम होता है क्योंकि अपनी सोच से बढ़कर वो कुछ नही कर सकता है क्योंकि जो लोग बड़ा सोचते है वो बड़ा हासिल कर लेते है और जो लोग छोटा सोचते है |
69. मार्ग अपनी सफलता के लिए वही चुने जिस पर आपको भरोसा हो, वरना लोग कहाँ चाहेंगे कि आप सफल बने |
सफलता प्राप्त करने के लिए हमें एक मार्ग की जरूरत पड़ती है जिसके जरिए हम अपनी मंज़िल तक पहुँचते है | और आज लोग इसी मार्ग को गलत चुनने की वजह से असफल हो रहे है बहुत कम लोग ही सही राह चुन पाते है | ऐसा इसलिए है क्योंकि ज्यादातर लोग दूसरे के बताए मार्ग पर चलते है और यही हमारी सबसे बड़ी गलती है | हाँ अनुभवी लोगो से आप सीख ले सकते है पर अपनी सफलता के मार्ग का चयन आपको खुद ही करना चाहिए क्योंकि दुनिया में बहुत कम लोग ही ऐसे होंगे जो आपको सफल देखना चाहेंगे |
70. जब तक लक्ष्य को हासिल न कर लें, पीछे मत हटना, इससे ही तह होगा कि आप एक दर्शक होंगे या कलाकार |
सफलता की दौड़ में शामिल तो बहुत लोग होते है पर अंत तक बहुत कम ही पहुँचते है क्योंकि ज्यादातर लोग तो बीच से हार मानकर चले जाते है. पर अगर आपने अपने लक्ष्य को हासिल करना शुरू कर दिया है तो मंजिल तक पहुंचे बिना रुकना नही क्योंकि इससे ही फैसला होगा कि लोग आपकी सराहना करेंगे या आप दूसरो की सफलता को देखकर अपना मन भर लेंगे |
71. जिनकी खुली आँखों के सपने बड़े होते है वो आँखे बंद करके अपना वक़्त बर्बाद नहीं करते |
अब दुनिया में ऐसे काफी लोग है जो कुछ बड़ा हासिल करने की सोच रखते है पर उनमें से बहुत कम ही ऐसे होते है जो अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते है | और चूँकि ये लोग अपने लक्ष्य को हासिल करने में लगे रहते है तो ये अपना वक़्त आँखें बंद करके यानि सोने में बर्बाद नहीं करते है | क्योंकि ये वक़्त और जिंदगी की कीमत जानते है | इसलिए दोस्तों आपको भी ऐसा ही बनना होगा |
आशा करते है ये Success Quotes In Hindi आपको पसंद आए होंगे और इससे आपको कुछ मदद भी मिली होगी | आप इस लेख को अपने दोस्तों और उन लोगो के साथ साझा करें जो अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना चाहते है, हो सकता है ये उनके भी काम आ जाए | और इस लेख में आपको सबसे अच्छा उद्धरण कौन सा लगा हमें नीचे लिखकर बताए | अगर इस लेख में कोई गलती हो तो आप हमें कमेंट में जरूर बताए हम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देंगे | ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए आप हमें सब्सक्राइब कर सकते है |
और पढ़ें :- Bura Waqt Shayari | Bura Waqt Status In Hindi | बुरा वक़्त शायरी
1 thought on “Success Quotes In Hindi | Success Status In Hindi – सफलता विचार”