आज के समय में शिक्षा जीवन की एक बहुत ही महवत्पूर्ण चीज़ बन गयी है | जो व्यक्ति शिक्षा हासिल नहीं करता वह दुनिया और जीवन को ठीक से जानने में असमर्थ रहता है क्योंकि शिक्षा के जरिए ही हम हर चीज़ को विस्तार में जानते है और शिक्षा ही इंसान को सफलता तक पहुंचती है | तो दोस्तों आज हम आपको शिक्षा की महत्वता को कुछ उद्धरण Quotes On Education In Hindi के जरिए बताने जा रहे है इसलिए आपको इन्हे जरूर पढ़ना चाहिए |
Quotes On Education In Hindi
1. वो क्या जाने शिक्षा की अहमियत जिन्हे सिर्फ किताबें चाटने से मतलब होता है, शिक्षा तो वही है जिसे पाकर इंसान अपना जीवन बेहतर बना ले |
2. असल शिक्षा वही है जो इंसान को घमंडी नहीं समझदार बनाती है, जो लोगो का अपमान नहीं सम्मान करना सिखाती है |
3. जो शिक्षा को प्राप्त कर सही से उसका पालन करता है, उसकी शान लाखो में होती है और पहचान हज़ारो में अलग होती है |
4. बहुत से लोगो ने शिक्षा के मूल्य को कुछ गिरा सा दिया है पर जो अब भी इसकी अहमियत को बरकरार रखते है उनकी भी कमी नहीं |
5. माना के शिक्षा का बीज थोड़ा कड़वा है पर जो शिक्षा की कड़वी जड़ी बूटियों का सेवन कर लेता है वही अपने जीवन में मीठे फलों का बाग़ लगाता है |
6. अगर समा लिया है उच्च शिक्षा का भण्डार तुमने अपने मन में तो बहुत अच्छी बात है, पर अगर आप इसे दूसरों तक पहुंचा दो तो बात कुछ और ही होगी |
7. बिना शिक्षा के इंसान वैसा ही है जैसे बिना पत्तों का कोई पेड़, भले ही वो मजबूत जितना हो, पर किसी को अपनी छांव प्रदान नहीं कर सकता |
8. जिसको कुछ नहीं आता उसके पास कोई नहीं आता, जिसके पास कोई कला होती है लोग उसे हुनरमंद कहते, इसलिए लोग उनकी कला सीखने के लिए उनके आस पास लगे रहते है |
9. समझ लीजिए इस ख़ास बात को कि अलसी ज्ञानि वो नही जो ज्ञान प्राप्त करने के बाद अनपढ़ लोगो का मज़ाक उड़ाए, बल्कि ज्ञानी तो वह है जो मुसीबत में उनका हाथ बटाए |
10. शिक्षा को लेकर आज हमारे समाज की सोच तो ये है कि शिक्षा बस पैसो का खेल है, नोटों के जरिए चाहे जितनी डिग्री हासिल करलो पर इंसान की सोच तो सीखने से ही सुधरती है |
11. न समझना ये कभी कि अब शिक्षा को प्राप्त करना है बेकार, वरना रह जाओगे असफल अपने कई सपनो को करने में साकार |
12. शिक्षा का मतलब ये बिलकुल नहीं है कि आप सिर्फ परीक्षा में अच्छे अंक लाए बल्कि शिक्षा का अर्थ तो ज्ञान प्राप्त करना है |
13. बिना शिक्षा के एक इंसान वैसा ही है जैसे बिना डालियों का कोई पेड़ |
14. जन्म के साथ इंसान कुछ भी सीख कर नहीं आता शिक्षा ही उसे जीवन और दुनिया को समझने में मदद करती है |
15. जो जीवन में उच्च शिक्षा प्राप्त कर लेता है वह एक सार्थक जीवन जीता है |
16. असली शिक्षा वह नहीं जो सिर्फ मस्तिष्क में इखट्टा की जाए बल्कि शिक्षा तो वह है जो जीवन में लागू करके जीवन को बेहतर बना सके |
17. आपने कितना पढ़ा या कितना लिखा वो मायने नहीं रखता बल्कि आपने कितना सीखा वही सबसे अधिक मायने रखता है |
18. जो ज्ञान प्राप्त करने की चाह रखते है वो सिर्फ विद्यालय में नही बल्कि हर जगह कुछ सीखने का अवसर ढूंढते है |
19. अगर आपको शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिले तो उसे कभी न गवाएं, वरना आपको इसका पछतावा पूरी जिंदगी होगा |
20. आपके दोस्त भले ही समय बर्बाद करते रहे पर आप खुद को शिक्षित करते रहना, एक दिन वो शिक्षा की कीमत जरूर समझेंगे |
21. अगर आप दुनिया को बेहतर बनाने में अपना योगदान देना चाहते है तो आपको खुद को शिक्षित करना होगा |
22. सही शिक्षा उसे ही कहते है जब इंसान जीवन की मुश्किलों को हल करने के लिए अपनी शिक्षा का इस्तेमाल करता है |
23. शिक्षा इंसान की सोच को सकारात्मक बनाती है और सकारात्मक सोच से एक बेहतर समाज बनता है |
24. अगर आपके पास शिक्षा का भंडार है तो उसे दूसरों के साथ साझा करें |
25. इंसान अपने स्वास्थ्य को खो सकता है अपने धन को भी को सकता है पर अगर उसके पास शिक्षा है तो वह उससे कोई नहीं छीन सकता |
26. शिक्षा वह रोशनी है जो आपके जीवन में उजाला ही उजाला कर सकती है |
27. कठिन परिश्रम के साथ साथ शिक्षा भी सफलता की एक महत्वपूर्ण कुंजी है |
28. जीवन के कई मोड़ पर आपको शिक्षा की बहुत जरूरत महसूस होगी इसलिए ध्यान रहे की आप उससे वंचित ना रह जाए |
29. शिक्षा वह नही है जो सिर्फ किताबो के जरिए हासिल की जाए, शिक्षा तो हर जगह प्राप्त की जा सकती है अगर कोई सीखने वाला हो |
30. शिक्षा वही है जो आपके मस्तिष्क को बेहतर और अधिक काम करने के लिए तैयार करती है |
31. शिक्षा वह अनमोल चीज़ है जो पैसो से नहीं खरीदी जा सकती इसे प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी |
Best Education Quotes In Hindi
32. सही शिक्षा के बीज कड़वे हो सकते है पर फल उसका जरूर मीठा होगा |
जब कोई इंसान अपनी जिंदगी के शुरुआती वर्षों में ज्ञान प्राप्त करने की ओर बढ़ता है तो उस वक़्त उसे वह चीज़ बहुत कठिन लगती है और धीरे धीरे शिक्षा से उस व्यक्ति की दिलचस्पी ख़त्म होने लगती है और एक समय ऐसा आता है कि वह शिक्षा को बोझ समझने लगता है | और ज्यादातर हमें ऐसा ही देखने को मिलता है | दोस्तों भले ही अभी आपको शिक्षा प्राप्त करना एक कठिन काम लग रहा हो पर जब आप इसके फल यानि परिणाम तक पहुंचेंगे तो आपको सब अच्छा ही अच्छा लगेगा |
33. जो लोग खुद को बेहतर बनाना चाहते है वो शिक्षा का मार्ग चुनते है |
वैसे से बहुत से लोग अपने जीवन को बेहतर बनाने चाहते है और कोशिश भी करते है पर सफलता उन्हीं को मिलती है जो सही मार्ग चुनते है | क्योंकि हर राह सफलता की नहीं होती अगर आप सफल लोगो की जीवनशैली देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि वो अपने ज्यादातर समय ज्ञान प्राप्त करने में ही लगाते है | वो किताबों और अनुभव के जरिए ज्ञान प्राप्त करते है और फिर उसे अपने जीवन में लागू करते है इसलिए आपको भी शिक्षा का मार्ग चुनना होगा |
34. जीवन में हमेशा उस शिक्षक की कद्र करनी चाहिए जो शिक्षा आपको दिल से प्रदान करता हो |
आज के शिक्षक की असलियत को देखा जाए तो हमारे समाज में ऐसे बहुत है अगर शिक्षक कहलाने के लायक ही नही है पर उनसे अलग हमारे समाज में ऐसे भी शिक्षक है जो बहुत कमी से देखने को मिलते है वो अपना कर्त्वय पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते है | इसलिए अगर आपको जीवन में ऐसा कोई शिक्षक मिल जाए तो आपको उनकी कद्र और सम्मान करना चाहिए और वो अगर डाँट भी दें तो उसे भी सबक के तौर पर लेना चाहिए |
35. समझदार लोग किसी को उसके धन से नही आँकते बल्कि उसके व्यक्तित्व और शिक्षा से आंकते है |
वैसे तो आपके आस पास भी ऐसे बहुत से लोग होंगे जो हर किसी को धन से आंकते है | मतलब जो ज्यादा मालदार उनकी नज़र में वही अच्छा होता है | पर सच्चाई तो इसके बिलकुल विपरीत है आज के समय में मालदार लोग शायद ही किसी का सम्मान और उन पर दया करते है बल्कि दया और सम्मान का भाव तो शिक्षिक लोगो में होता है | इसलिए समझदार लोग जानते है किसकी परख कैसे की जाती है |
36. हमेशा सही और सटीक ज्ञान प्राप्त करें आधा अधूरा ज्ञान इंसान को शर्मिंदा करा देता है |
ज्ञान तो हमें बहुत से लोगो के पास देखने को मिल जाएगा पर सही ज्ञान बहुत कम लोगो के पास होता है | शायद आपने भी ऐसे लोगो को देखा होगा जो गलत और अधूरा ज्ञान रखते है | और जब कोई उन्हें ठीक करने की कोशिश करता है तो वे बहस करने लगते है और आखिरकार उन्हें सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ता है | इसलिए चाहे आप थोड़ा ही ज्ञान प्राप्त करें पर सही करें |
37. काश मेरी ये बात सभी लोग समझ पाते कि हमें जंग में साहसी लोगो के बजाए उन लोगो की जरूरत है जो शिक्षा हासिल कर समाज को बेहतर बनाए |
शायद आप सभी लोग मेरी इस बात को गहराई से समझ नही पाए मेरे कहने का मतलब बस यही है कि अगर हमारे पास ज्यादा साहसी लोग होंगे तो भले ही हम किसी भी जंग को जीत जाए पर जंग में जान और माल दोनों का ही नुक्सान होता है, इसलिए अगर सभी लोग उच्च शिक्षा पाकर एक बेहतर समाज का निर्माण करें तो जंग जैसी स्थिति कभी उत्पन्न ही नहीं होगी और न ही कोई नुक्सान होगा |
निष्कर्ष:- तो दोस्तों आज इस लेख को लिखने का कारण यही है कि हम शिक्षा के महत्व को उसकी जरूरत को लोगो को बताना चाहते ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग शिक्षा को अपने जीवन का एक महवत्पूर्ण हिस्सा मानकर इसे सही और ज्यादा ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करते रहे, क्योकि सीखने की कोई उम्र नहीं होती |
आशा करते है कि इस लेख से आपको कुछ सीख मिली होगी और शिक्षा की महत्वता का पता चल गया होगा | आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते है ताकि वो भी शिक्षा के असली महत्वत को समझ सकें | और अगर इस लेख में कोई गलती हो तो आप हमें कमेंट में जरूर बताए | ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए आप हमें सब्सक्राइब कर सकते है |