वैसे तो सभी लोग चाहते है कि उनके जीवन में ज्यादा से ज्यादा या सिर्फ खुशियां ही रहे और उन्हें ज्यादा कठिन हालातों का सामना न करना पड़े | पर दुनिया में हर व्यक्ति अपने जीवन में कई परिस्थितियों से गुजरता है और उनमें से कुछ परिस्थितियां ऐसी होती है जो इंसान को जीवन में विकास करने से रोकती है या ये कह लीजिए कि जो परिस्थितियां उनके मानसिक संतुलन को बिगाड़ देती है इसलिए दोस्तों अगर आप ऐसी परिस्थितियों से गुज़र रहे है तो आज हम आपको कुछ ऐसे उद्धरण (Move On Quotes In Hindi) बताने जा रहे है जो आपको इन परिस्थितियों से उभरने में मदद करेंगे इसलिए आपको इन्हे जरूर पढ़ना चाहिए |
Move On Quotes In Hindi
1. अगर आप किसी से बदला लेने का प्रयास कर रहे है तो आप अपना कीमती वक़्त बर्बाद कर रहे है, जो भी हो उसे माफ़ करें और आगे बढे |
2. अगर भविष्य को बेहतर बनाना है तो आपको लगातार आगे बढ़ते रहना होगा |
3. अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव करने के लिए आपको हर दिन एक मौका मिलता है पर उसके लिए सबसे पहले आपको अपने बीते कल से आगे बढ़ना होगा |
4. जिंदगी में संतुलन बनाए रखने के लिए आपको हमेशा आगे बढ़ते रहना होगा, अगर आप रुके तो संतुलन खो देंगे |
5. जिस तरह समय कभी किसी के लिए नहीं रुकता, आपको भी जीवन में कभी कही नहीं रुकना चाहिए |
6. छोटी छोटी उपलब्धियों पर ज्यादा जश्न ना मनाए, जब तक आप अपने अंतिम लक्ष्य को हासिल न कर लें तब तक आगे बढ़ते रहे |
7. अगर कोई आपको धोखा दे तो उसे एक मुस्कान दीजिए और आगे बढ़ जाए, उसको उसकी गलती का एहसास कराना का यही सबसे आसान तरीका है |
8. अतीत की जो भी बुरी यादें है उन सब को भुलाकर नई और खूबसूरत यादें बनाए ताकि भविष्य में उन्हें याद करके आप अच्छा महसूस कर सकें |
9. जिंदगी बहुत छोटी सी है इसलिए इसे खुशी से जीते रहे और दुखो को नजरअंदाज करते रहे |
10. इससे पहले कि आपका दिन बर्बाद हो जाए आपको अपने पुरे दिन की योजना बना लेनी चाहिए ताकि आपको आगे बढ़ने में आसानी हो |
11. आपको बीता हुआ कल कितना बुरा था उस बारे में बिलकुल न सोचे बल्कि आप अपने आने वाले कल को कितना खूबसूरत बना सकते है सिर्फ इस बारे में सोचे |
12. अगर कोई आपसे प्यार और आपकी परवाह नहीं करता है तो मायूस न हो, ये सोच लीजिए कि वे आपके प्यार के लायक नहीं है |
13. जीवन में मुसीबते का आना कोई दुःख की बात नही है पर उन मुसीबातों में ही फस जाना बड़ी बात है इसलिए आगे बढ़ते रहे |
14. नज़र अपनी सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखे और कदम अपने बढ़ाते रहे एक दिन जरूर आप अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे |
15. परिस्थिति चाहे कितनी भी कठिन हो पर आपको हौसला इतना मजबूत होना चाहिए कि वो उसे खरोंच भी न पहुँचा सकें |
16. ऐसा वक़्त तो हर इंसान के जीवन में आता है जब इंसान बिखर जाता है, पर जरूरी है कि हम ऐसे वक़्त में जल्द सिमट जाना सीख जाएं |
17. न होगा कोई फायदा आपको उस बात को याद करने से जो आपको दर्द पहुंचाती है इसलिए उसे भूलकर आगे बढ़ जाना ही बेहतर है |
18. हर व्यक्ति के जीवन में कुछ मुश्किल पल तो आते ही है पर सफल वही होते है जो उनका सामना कर आगे बढ़ जाते है |
19. दोष न देना कभी जिंदगी के इस उतार चढ़ाव को ये तो नियति का खेल है, जिस तरह ख़ुशी को स्वीकारते हो उसी तरह दुखो को भी अपना लिया करो |
20. माना कि आपकी जिंदगी के हालात कुछ इस तरह है कि आपको पसंद नहीं, बस थोड़ा इंतज़ार करें जल्द ही वो भी हो जाएंगे सही |
Breakup Move On Quotes In Hindi
21. प्यार अगर उसका सच्चा होता तो क्यों ये दरार बनती, सोच लो अब कि उसका जाना ही बेहतर है |
22. अब इस दर्द को दिल में रखकर अपने जख्म को और न बढ़ाओ, जो हो गया उसे भूल कर आगे बढ़ जाओ |
23. शायद नहीं समझ पाया वो आपके प्यार को, वरना ऐसे बीच राह पर छोड़कर न जाता, हमसफ़र वही बनेगा आपका जो समझ जाएगा आपके प्यार को |
24. एक तरफ़ा प्यार ज्यादा समय तक नहीं चलता, प्यार अगर दोनों तरफ से सच्चा होता तो ये हालात ही न बनते, अब जो हो गया उसको अपना लो और आगे बढ़ो |
25. अगर वह तुमसे दूर जाना चाहता है तो उसे न रोको क्योकि जबरदस्ती के रिश्ते में प्यार नहीं होता |
26. शायद तुम्हारी किस्मत में कोई बेहतर लिखा हो, तभी तो कुदरत ने तुम दोनों को अलग कर दिया |
27. जो चला गया उसका गम न करो, बस अपने आने वाले जीवन पर ध्यान दो, क्योंकि अतीत को तो बदल नहीं सकते पर भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ कदम जरूर उठा सकते है |
28. सिर्फ किसी से दिल का रिश्ता टूटा है जिंदगी की डोर नही, माना के वो जरूरी था पर खुद से ज्यादा नही |
29. अगर उसे इस बात का ख्याल होता कि आपको छोड़ देने से आपका क्या होगा तो शायद वह ऐसा कभी नहीं करता, इसका मतलब यही है कि उसे आपकी भावनाओं की कद्र नही |
30. अब उसके बारे में सोचने से कुछ नही होगा, अब किसी नए अवसर की तलाश करें और खुद को संभाले |
31. कभी कभी मुश्किलें हमें पूरी तरह तोड़ देती है क्यों न अब उन्हें मज़ा चखाया जाए |
समय समय पर मुश्किलें तो हर किसी से जीवन में आती ही है | पर उनमें से कुछ ऐसी होती है जो हमें पूरी तरह निराश कर देती है और ज्यादातर लोग ऐसे मुश्किल समय में सूझ बूझ से काम लेने में असमर्थ रहते है इसलिए उन्हें इन मुश्किलों से उभरने में काफी वक़्त लग जाता है | पर दोस्तों आप ऐसी गलती कभी नहीं करना | हो सकता है इन मुश्किलो ने आपको ज्यादा दुःख पहुंचा हो पर अब ये वक़्त दुःख करने का नहीं बल्कि उनसे लड़ने और उन्हें अपने जीवन से दूर करने का है | तभी आप उनसे उभर पाएंगे |
32. मन में कुछ विचार हमें आगे बढ़ने से रोकते है इससे पहले कि देर हो जाए तुरंत उन्हें अपने मन से ख़त्म कर दें |
एक इंसान के मन में तरह तरह के विचार आते है और उन्ही विचार के माध्यम से वह अपने जीवन का विकास या उसे नष्ट भी कर लेता है | मन के कुछ विचार ऐसे होते है जो हमें आगे भड़ने से रोकते है क्योंकि जब भी किसी से साथ कुछ बुरा होता है तो केवल वही विचार मन में घुमते रहते है | इसलिए दोस्तों अगर आप अपने जीवन के विकास को जारी रखना चाहते है तो ऐसे विचारो तो को तुरंत अपने मन से निकाल दें |
33. लोगो को माफ़ करके भूल जाना ही आगे बढ़ते रहने का सबसे आसान तरीका है |
दुनिया में सभी लोगो से हमारा अलग अलग रिश्ता होता है जैसे कुछ दोस्त होते कुछ रिश्तेदार और उनमें से कुछ हमारे लिए ख़ास होते है और कुछ बिलकुल नहीं | पर जब कोई हमारा खास हमें धोखा दे देता है तो हमें भी दुःख पंहुचा है लेकिन उनमें से ज्यादातर लोग केवल उसी के बारे में सोचते रहते है और अपने मन में नकारात्मकता ले आते है | पर दोस्तों अगर आप ऐसा करते है तो आप अपना जीवन बर्बाद कर रहे है क्योंकि ऐसा करके आप अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे है | इसलिए समझदार व्यक्ति वही है जो उन दुखों को भुलाकर आगे बढ़ जाए |
34. जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं होता फिर क्यों आप अपनी बुरी यादों को हमेशा खुद के साथ रखते है |
शायद कुछ लोग न जानते हो पर हमारे जीवन में कुछ भी हमेशा के लिए नहीं है होता | मतलब जीवन में मिलने वाली ख़ुशी, दुःख और हमारे जीवन का समय | हर चीज़ वक़्त के साथ गुज़र जाती है इसी के आधार पर आज हम उन लोगो को जो अपने दुखो और बुरी यादो को अपने मन में रखकर अपने जीवन बर्बाद करते रहते है कि जब आपका जीवन ही हमेशा के लिए नही है फिर क्यों आप इन दुखो को अपने मन में रखे हुए है | बेहतर यही है कि आप भूल जाए और आगे बढे |
35. कभी किसी मुसीबत की वजह से दुखी ना होना, आगे बढ़ते रहे क्योंकि जिंदगी उन्हीं के साथ खेलती है जो खिलाड़ी होते है |
हो सकता है कि आपके जीवन में बहुत सी मुश्किलें आती हो पर ये ज्यादा मायने नहीं रखता बल्कि आप उनका कैसे सामना करते है ये ज्यादा महत्वपूर्ण है | कही आप सिर्फ ये तो नही सोचते रहते कि आपके जीवन में ही इतनी मुसीबतें क्यों आती है अगर आप ऐसा करते है तो शायद ही आप उनका सामना करने में सफल रहे क्योंकि मुश्किलें उन्ही के सामने आती है जो खिलाडी होते है और कुछ बड़ा हासिल करने की चाह रखते है अगर आपके जीवन में मुश्किलें आ रही है और आप उनका सामना कर रहे है तो समझ लीजिए कि आप अपनी सफलता की ओर बढ़ रहे है |
उम्मीद करते है कि आपको ये लेख पसंद आया होगा और इससे आपको प्रेरणा भी मिली होगी | आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते है ताकि वो भी इससे कुछ मदद लें सकें | ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए आप हमें सब्सक्राइब कर सकते है |
1 thought on “Move On Quotes In Hindi”