इंसान के लिए सबसे जरूरी चीज़ उसकी जिंदगी ही होती है क्योकि हर चीज़ इसी पर शुरू होती है और इसी पर ख़त्म | तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हम आप लोगो को जिंदगी की कुछ खास बाते शायरी के अंदाज़ में बताने जा रहे है इसलिए आप इन Life Shayari In Hindi को एक बार जरूर पढ़ें और अपनी जिंदगी में लागु करने की कोशिश करें |
Life Shayari In Hindi
1. जरूरी ये नहीं कि आप कितना जीते है, बल्कि जरूरी ये है कि आप अपना जीवन कैसे जीते है |

ज्यादातर लोग यही सोचते है कि जो लोग एक लम्बा जीवन जीते है वे भाग्यशाली होते है | पर असल में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है | ऐसा लोगो को हम भाग्यशाली नहीं कह सकते बल्कि भाग्यवान लोग तो वे है जो एक सुखद जीवन जीते है फिर चाहे वे दुनिया में कम जिए हो या ज्यादा | इसलिए आज से आप लोगो को खुशियां ढूंढ़ने पर ध्यान देना चाहिए |
2. इस बात का हमेशा ध्यान रखना कि आपकी जो ये अनमोल जिंदगी है इसे केवल पैसा कमाने में ही न खर्च देना |

यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि आज ये युग में हर कोई पैसो के पीछे पड़ा हुआ है | लोग अपनी पूरी – पूरी जिंदगी सिर्फ पैसा कमाने में ही लगा देते है | निःसंदेह, पैसा जीवन की एक सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है लेकिन पूरा जीवन ही इसे हासिल करने के लिए लगा देना भी कोई अक्लमंदी का काम नहीं, हर काम अगर हद में किया जाये तो ज्यादा बेहतर लगता है | इसलिए पैसा कमाने के साथ – साथ आपको अपने जीवन में मूल्य जोड़ने पर भी ध्यान देना चाहिए |
3. अगर आप सोचते है कि जिंदगी आपकी बेकार है, तो आप भूल कर रहे है क्योंकि ये अच्छी या बुरी नहीं होती, इसे बनाया जाता है |

जब लोग अपने जीवन में बुरी परिस्थितियों से गुज़रते है तो उन्हें लगने लगता है कि उनका जीवन बेकार है | पर दोस्तों ऐसा वो लोग कहते है जो जीवन की परिस्थितियों का सामना करने के बजाय उनसे भागते है | और अगर आप भी ऐसा ही करेंगे तो आपको भी अपना जीवन बेकार लगेगा | लेकिन सच तो ये है कि जिंदगी किसी की अच्छी या बुरी उसके कर्मो से बनती है |
4. इस जीवन में आपको सब कुछ करने के हज़ार मौके मिल सकते है, पर जीवन जीने का दूसरा भी नही मिलेगा |

जब हम किसी चीज़ को हासिल करने की कोशिश करते है और उसमे असफल रहते है तो हम उसे हासिल करने के लिए फिर से प्रयास कर सकते है | ऐसे ही, हमें बहुत सी चीज़ो को पाने के लिए अनेक मौके मिल सकते है | लेकिन अगर जीवन को अच्छे तरीके से जीने में आप असफल हो गए तो ये आपकी सबसे बड़ी भूल होगी | इसलिए जीवन ऐसा जीए ताकि आपको पछताना न पड़े |
5. खास है ये उनके लिए जो समझते है इसे खास, वरना बहुत से लोगो के लिए तो जीवन एक बोझ है |

आपने भी बहुत से ऐसे लोगो को देखा होगा जो अपने जीवन को बोझ समझते है | क्योकि जब उनके जीवन में कुछ अच्छा नहीं होता तो वे जीवन को दोष देते है | पर दोस्तों ये तो इंसान के अपने – अपने नज़रिये की बात है क्योकि काफ़ी लोग अपने जीवन को बहुत ख़ास भी समझते है | इसलिए आपको भी अपना नज़रिया ऐसे ही लोगो की तरह बनाना होगा |
6. कुछ लोग इसे बनाने के लिए अपनी हद से गुज़र जाते है, और कुछ तो सिर्फ सोचने में ही जिंदगी बिता देते है |

जैसा की हम देख सकते है कि आज के समय में हर इंसान एक सफल जीवन पाना चाहता है इसलिए सभी लोग सफलता प्राप्त करने में लगे हुए है | पर सच तो ये है बहुत कम लोग ही ऐसा करने में सफल हो पाते है | क्योकि ये लोग अपने जीवन को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से काम करते है | और दूसरी तरफ बहुत से लोग सिर्फ सोचने में ही अपना जीवन बर्बाद कर देते है | इसलिए ध्यान रहे कि आप भी उनके जैसा न करे |
7. फर्क इस बात से नहीं पड़ता कि आपका जीवन किस स्थिति में है, बल्कि फर्क इससे पड़ता है कि आपकी सोच किस स्थिति में है |

अगर आपको लगता ही जिनका जीवन पहले से ही अच्छी स्थिति में बस वही एक अच्छा जीवन जी सकते है तो आप गलत सोच रहे है | कोई भी इंसान चाहे तो अपना मनपसंद जीवन जी सकता है, पर ये बात उसकी सोच पर निर्भर करती है | मतलब, अगर किसी इंसान की सोच अच्छी है तो वह भी एक अच्छा जीवन जी सकता है फिर चाहे उसकी जिंदगी कितने भी बुरे हालातों में क्यों न हो |
8. न करें तमन्ना कभी इस बात की कि आपका जीवन भी उसके जैसा होता, गौर करें कभी इस बात पर भी कि कुदरत ने आपको ही ये जीवन क्यों दिया |

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है जो दूसरो की एक अच्छी और खुशहाल जिंदगी देखकर यही कामना करते है कि काश उनका भी जीवन ऐसा ही होता | और इसी सोच को अपने दिमाग में रखने की वजह से काफी लोग जिंदगी में पीछे रह जाते | पर क्या आपने कभी ये सोचा की ईश्वर ने आपको ही ऐसा जीवन क्यों दिया ? क्या वह आपसे कुछ बड़ा करवाना चाहता है ? कभी इस बात को गहराई से सोचना |
9. इंसान चाहे कितना भी अमीर हो या गरीब, पर जियेगा तो उतना ही जितना उसके भाग्य में है |

मृत्यु जीवन का सबसे बड़ा सत्ये है | पर फिर भी लोग इसे भूलकर बस आगे बढ़ने की होड़ में लगे हुए है | हम ये नहीं कह रहे कि इंसान को तरक्की नहीं करनी चाहिए | लेकिन अगर आप हमेशा तरक्की के पीछे ही भागते रहेंगे तो अपना जीवन कब जियेंगे ? इसलिए हमें जीवन के एक चरण को पार करने के बाद, जीवन को अच्छी तरह से जीने के बारे में सोचना चाहिए |
10. जिंदगी एक चमत्कार की तरह है, जो हर किसी के जीवन में केवल एक बार ही होता है |

अगर किसी समझदार व्यक्ति से पूछे तो जीवन उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं | और जैसा की हम सभी जानते है कि जीवन एक ऐसी चीज़ है जो हर किसी को केवल एक बार ही मिलती है | इसलिए हमें अपना जीवन सही तरीके से जीना चाहिए | क्योकि अगर एक बार आपने इसे बर्बाद कर दिया तो आपके पास पछताने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचेगा |
11. कभी ये न सोचे कि बहुत से लोगो का जीवन आपसे अच्छा है, क्योंकि बहुत से लोगो का जीवन आपसे बेकार भी है |

जैसे की हम आपको पहले भी बता चुके है कि जीवन किसी का बेकार नहीं होता, ये तो बस सोचने के ऊपर है | पर यहाँ हमारा बेकार से मतलब जीवन कि परिस्थितियों से है | कहने का मतलब यह है कि आपको हमेशा उन लोगो की ओर नहीं देखना चाहिए जिनकी जिंदगी में मुसीबतें या संघर्ष कम है बल्कि आपको उनकी तरफ भी देखना चाहिए जिनकी जिंदगी आपसे ज्यादा बुरे हालातों में है ताकि आपको अपनी मुसीबते कम लगे |
12. न तोल अपने जीवन को किसी और के जीवन से, क्योंकि हर एक के जीवन का एक अलग मूल्य होता है |

अगर आप एक अच्छा जीवन जीना चाहते है तो आपको अपने आप में से कुछ बुरी आदतों को निकालना होगा | उनमे से एक सबसे बेकार ये है कि अपने जीवन की तुलना दूसरो से करना | दोस्तों, अगर आप में भी ये आदत से तो तुरंत छोड़ दें, वरना ये आदत आपकी सोच को गलत रह पर ले जा सकती है | और जीवन को अच्छा बनाने के लिए सोच का अच्छा होना बहुत जरूरी है |
13. इस फूल सी जिंदगी में कभी काँटों का स्वागत मत करना, वो गंध भले ही न देते हो, पर दर्द बहुत देते है |

जैसा की हम आपको काफी बार बता चुके हैं कि जिंदगी अनमोल है इसलिए हमें जिंदगी के बड़े फैसले बहुत सावधानी से लेने चाहिए क्योकि वो हमारी जिंदगी बना भी देते है और बिगाड़ भी देते है | यहां “काँटों का स्वागत” से हमारा मतलब बुरे या नकारात्मक सोच वाले लोगो से है | इसलिए हम कह रहे है कि आपको ऐसे लोगो को अपने जीवन में नहीं आने देना चाहिए | ऐसे लोग भले ही शुरू में बुरे न लगे | पर धीरे – धीरे करके आपको गलत रह पर लाकर, ये आपकी जिंदगी बर्बाद कर देते है |
तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही | आशा करते है कि आपको हमारी ये Life Shayari In Hindi जरूर पसंद आयी होगी | और अगर अच्छा लगे तो अपने प्रिय दोस्तों में भी साझा कर सकते है | उम्मीद है कि आपका दिन शुभ हो | ऐसी ही और शायरी पढ़ें के लिए आप हमें Subscribe करना न भूले |
और भी पढ़ें:- Best Shayari Ki Diary In Hindi | शायरी की डायरी
Golden Thoughts Of Life In Hindi | गोल्डन कोट्स इन हिंदी
I Love You Shayari | I Love Quotes In Hindi – आई लव यू शायरी
Success Quotes In Hindi | Success Status In Hindi – सफलता विचार
60+ Best Emotional Shayari In Hindi On Life, Love & Friendship