भावनाएँ तो सभी के अंदर होती है किसी में ज्यादा तो किसी में कम | और हमारी जिंदगी में समय समय पर ऐसे पल आते रहते है जब हम भावुक हो जाते है | कुछ पल हमें बहुत ज्यादा भावुक भी कर देते है | और आज हमारे समझ की बुराइयों और कुछ बुरे लोगो की वजह से कई लोगो को दुखो का सामना करना पड़ता है, कुछ लोग उनकी भावनाओ को बार बार ठेस पहुंचाते रहते है इसलिए आज हम उनको उद्धरण में व्यक्त करने जा रहे है, उम्मीद करते है इन Emotional Shayari In Hindi On Life से आपको कुछ सीखने को मिलेगा और राहत महसूस होगी | इन सभी उद्धरण Sad Emotional Status In Hindi को आप एक बार जरूर पढ़े और ऐसी बुराईंयों से खुद को बचाए रखें |
Emotional Shayari In Hindi
1. आज ज़माने का ये हाल है कि लोग अपने दुखों से कम दूसरों के सुखों से ज्यादा परेशान है |
2. जिस जुबान से मीठी और खूबसूरत बात करके हम लोगो को करीब ला सकते है, आज उसी जुबान से जहर उगल कर ख़ानदान उजाड़े जा रहे है |
3. आप लोगो के चाहे कितने भी काम कर दें अगर आपने उनके एक काम को मना कर दिया तो वो आपके पिछले सभी कामों को भूल जाएंगे |
4. छोटी सी तो जिंदगी है और लोग इसमें भी एक दूसरे को गिराने में लगे हुए है |
5. चुभाते रहे वो काँटे हमें, हम फिर भी बर्दाश्त करते रहे, पर एक दिन बोलना ही पड़ा जब जख्म गहरा कर दिया |
6. कभी कभी जीवन में परेशानियां इतनी भी बड़ी नही होती जितनी लोग बना देते है और ख़ुशियों इतनी भी रूखी नहीं होती जितनी लोग उनकी अहमियत गिरा देते है |
7. दुःख तो इस बात का है कि आज लोग रिश्ते तो बनाना चाहते है पर सिर्फ अपने फायदे के लिए |

8. दिखावे का प्यार करने वाले तो दुनिया में बहुत मिल जाते है पर सच्चा प्यार करने वाला तो मुश्किल से ही मिलता है |
9. हमने उन्हें खास माना था इसलिए हर बात मानते थे उनकी, पर हम भी उनके लिए खास है उन्होंने ऐसा कोई एहसास ना दिलाया हमें |
10. किसी की अगर बुराई हो तो लोग उसे दुनिया को बताने में कोई कसर नहीं छोड़ते, पर उनकी अच्छाई तो कोई नही बताता |
11. कितने बदल गए है लोग इस ज़माने के, वो एक दूसरे से गले तो मिलते है पर दिलों में उनके नफरते भरी होती है |
12. बड़ा मैंने कुछ सोच लिया था इसलिए उसे हासिल करने की तैयारी की,
पर कुछ लोग हमें नाकामयाब करने में लगे हुए है क्योंकि उन्हें हमारी सफलता पसंद नहीं |
13. चाहे जिंदगी में हो आपकी हज़ार परेशानियाँ, पर फिर भी अपने चेहरे पर रखना मुस्कान,
जब जीना ही हर हाल में है तो मुस्कुराकर जीने में क्या है नुक्सान |
14. सबसे ज्यादा दुःख तो तब होता है जब जीवन के बुरे हालातों में अपने ही साथ छोड़ जाते है |

15. दुःख कब तक न हों हमें इस बात पर,
जिन्होंने सालों का ये रिश्ता ख़त्म कर दिया,
हमसे विश्वासघात कर |
16. बेइज़्ज़ती हम किसी की करते नही क्योकि वो किसी को पसंद नहीं आती,
और अगर हम किसी को इज़्ज़त दें तो उन्हें वापस देनी नहीं आती |
17. लिखे है जो गम हमारी किस्मत है हम उनकी शिकायत नहीं करते,
पर मिलती है जो खुशियां हमें लोग उन्हें भी पसंद नही करते |
18. पता नहीं क्यों आज लोगो ने अपनों से ही प्यार करना बंद दिया है,
एक वक़्त वो था जब लोग गैरों से भी मोहब्बत किया करते थे |
19. समझ नही आया क्यों लोग हमें सताया करते थे,
पर उनके सताने पर अब हमें सब्र जरूर आ गया है |
20. जब अपने ही अपने ना रहे तो गैरों से क्या उम्मीद करें हम,
बात अगर हमारे प्यार की कमी की होती तो गलती मान लेते हम |
21. हमसे भूल ये हुई कि हमने इस मतलबी दुनिया से दिल लगा लिया,
और धोखा इस तरह मिला कि सब कुछ बर्बाद करा दिया |

और भी पढ़ें :- Dhoka Shayari In Hindi | धोखा शायरी
22. अब तो किसी पर भरोसा करना भी बड़ा मुश्किल हो गया है,
क्योंकि हम तो इस बात का अंदाज़ा भी नही लगा सकते,
कि कौन किस नियत से हमारे साथ है |
23. उन लोगो को अब क्या ही कहें,
जो अपनों से ज्यादा अपना भला सोचते है,
और गलतियाँ सारी उन पर थोपते है |
24. पहले समझ नहीं आता था क्यों रब हमें ऐसे लोगो से मिलाता है,
फिर समझ आया कि इन्ही से धोखा खिलाकर तो आगे बढ़ना सिखाता है |
25. हमें धोखा देते तो चलो फिर भी मान लेते पर तुम तो सारी दुनिया को ही देते हो,
इसलिए हम तुम्हे यही कहेंगे कि फ़ितरत कभी ऐसी न बनाओ जिससे लोगो को धोखा देना सीख जाओ |
Sad Emotional Shayari In Hindi
26. तुम हमें कितना भी बुरा कह लो पर जानते है तुम्हारे कहने से हम बुरे नही बनेगें,
भले ही तुम हमसे बेवफ़ाई कर लो पर हम तुम्हारे जैसे बेवफा नही बनेगें |
27. ख़ुशी नहीं मिलती हमें रिश्ता तोड़ने में,
हमने तो दूरियाँ को कम करना चाहा था,
पर उन्हें ही रिश्ता ना निभाना था |
28. मुसीबत उन पर आई थी तो मदद के लिए हम भी उनके साथ थे,
अब मुसीबत हम पर आ खड़ी हुई तो कोई हमारे पास नही है |

29. वो पूछते है हमारा हाल महीनो और साल में, पर उसमे भी वो हमारी खैरियत पूछने से ज्यादा अपना काम बता देते है |
30. दुनिया में कुछ लोग दोस्त से ज्यादा दुश्मन की खबर रखते है,
इसलिए आज कल लोगो के दोस्त कम और दुश्मन बढ़ते जा रहे है |
31. कुछ ऐसा है हमारा समाज कि अगर कोई जानबूझ कर फटे कपड़े पहने तो उसे फैशन कहा जाता है,
और कोई मजबूरी में पहने तो उसे गरीब कहा जाता है |
32. लोग अपने परिवार की रक्षा बाहर के दुश्मनों से तो कर लेते है,
पर अब तो कोई अपना ही तबाह कर जाता है |
33. भूला दिया उन लोगो को जिन्होंने दुःख दर्द दिए थे हमें, अब उनके बारे में सोचकर क्यों अपने ही मन ख़राब करूँ मैं |
34. क्या बताए लोगो के मतलब की इन्तहा,
जिनके साथ हम हस्ते, मुस्कुराते और खेलते थे,
पता चला कि वो हमें अपने काम की वजह से झेलते है |
35. जिंदगी में हमारी खुशियों के पल तो बहुत आए,
पर कुछ लोगो ने उन्हें भी नहीं जीने दिया |

Emotional Love Shayari In Hindi
36. प्यार की हमारे उन्हें कद्र ही नही,
वरना उन्हें प्यार करने में तो हमने कोई कमी ना छोड़ी थी |
37. हम तो उनके प्यार में दीवाने हो गए थे,
पर हमें क्या पता था उन्हें शौक है दूसरों के जज़्बातों से खेलने का |
38. जान गए अब ये बात हम कि जब दुनिया में हर इंसान सच्चा नहीं होता,
तो फिर हर इंसान सच्चा प्यार कैसे कर सकता है |
39. अब बस प्यार उसी को करना है जो हमसफ़र बनेगा हमारा,
वरना ऐसे तो हर कोई हमारे प्यार का मज़ाक उड़ा जाएगा |
40. लगता था हमें की खुशियां अपनों के साथ मनाई जाए तो ख़ुशी और बढ़ जाती है,
पर दुःख हुआ तब हमें जब पता चला कि उन्हें हमारी खुशियाँ गवाँरा ही नही |
41. हमारा तुमसे सवाल बस यही बनता है कि तुम्हे हमसे प्यार हुआ ही नही था,
या पहले से ही धोखा देने का इरादा था तुम्हारा |
42. जिंदगी भी क्या अजीब चीज़ है हमारी,
कुछ अपने ही गैर कर बैठे है हमें,
और कुछ गैरों ने ही अपना बना लिया है |

43. बेफिक्र रहना तुम इस बेवफाई का हम तुमसे बदला नहीं लेंगे,
क्योंकि तुमसे बदला लेने में भी वक़्त हमारा ही बर्बाद होगा |
44. हमें उम्मीद कई दिन तक रही कि तुम लौट आओगे,
फिर पता चला तुम छोड़कर ही हमें जानबूझकर गए थे |
45. तुमसे दूर जाने का हमारा कोई इरादा तो ना था,
पर इस वजह से बाद तुम्हारे साथ रहने की भी कोई ख्वाहिश ना रही |
Emotional Friendship Shayari In Hindi
46. आज के समय में सच्चे दोस्त तो ढूंढने से भी नहीं मिलते क्योंकि लोग दोस्ती करने से पहले भी अमीरी और गरीबी देखते है |
47. ना करना किसी पर भी हद से ज्यादा भरोसा, आज कल दोस्त दुश्मन से बड़ा ज़ख्म दे जाते है |
48. सफलता की राह में किसी पर ना करना भरोसा यहाँ दोस्त कब दुश्मन बन जाता है पता भी नही चलता |
49. माना कि हमने तुम्हे वक़्त देना कम कर दिया था पर तुमने तो रिश्ता ही खत्म कर दिया |
50. हमने तो सोचा था कि दोस्ती को अपनी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे, पर दोस्त का हमारे कुछ और ही मकसद था |

51. वैसे तो दोस्ती का रिश्ता बहुत अनमोल है,
पर कुछ लोगो ने इस रिश्ते पर भी दाग लगाने शुरू कर दिए है |
52. बेहतर है उन लोगो के लिए यही कि अगर वो दोस्ती को दिल से निभा ना सके,
तो किसी से मतलब के लिए दोस्ती ना करें |
53. जीवन में अगर जो मिल जाए तुम्हे कोई सच्चा दोस्त तो हमेशा कद्र करना उसकी,
क्योंकि ये हर किसी को नसीब नही होता |
54. जितनी मजबूत दोस्ती विश्वास से बन सकती है उतनी ही कमजोर ये झूट की वजह से हो जाती है,
इसलिए इसे अपनी दोस्ती के बीच न आने दें |
55. कुछ लोगो की दोस्ती खास होने के बावजूद भी टूट जाती है,
और कई बार ये खुद की वजह से नही दूसरो के आग लगाने से होता है |
Emotional Shayari In Hindi On Life
56. दुखो का दर्द क्या होता है ये उससे पूछो जिसने जिंदगी भर दुःख झेले हो, और प्यार की अहमियत उससे पूछो जिसे कभी प्यार ना मिला हो |
दुनिया में सभी लोगो की जिंदगी अलग होती है और सभी लोग अपने जीवन में कई तरह की स्थितियों से गुजरते है, कुछ लोगो के जीवन में खुशियां और दुःख बराबर होते है पर कुछ लोगो को खुशियां बहुत ज्यादा मिलती है और कुछ को दुःख बहुत ज्यादा मिलते है, इसलिए जो बहुत कमी से ही मुसीबत देखते है वो उन्हीं को बहुत बड़ा दुख समझते है और जिन्हे कभी कभी ख़ुशी के पल मिलते है वो उसी को बहुत खुश हो जाते है इसलिए दोस्तों हमें अपने दुखो को उनसे तौलना चाहिए जिनके पास हमसे ज्यादा दुःख है |
57. हम उम्मीद नहीं करते लोगो से कि वो हमारी तारीफ करें,
पर कम से कम इस तरह हमारी कुछ कमियों को दुनिया के सामने तो ना खोलें |
आज इस मतलबी दुनिया में आप किसी से ये उम्मीद नहीं कर सकते कि वह आपका भला चाहेगा | इसलिए हम किसी से ये भी उम्मीद नहीं करते कि वो हमारी तारीफ हर जगह करता रहे | बल्कि ये तो छोड़ो आज लोग ऐसे हो गए है कि अगर उन्हें किसी की कोई बुराई मिल जाए तो वह उसका साडी दुनिया में बताते फिरते है और उसको बदनाम करने का ही लोगो का मकसद रहता है | इसलिए उन लोगो से बस यही कहना चाहते है कि अगर आप किसी की सराहना नहीं कर सकते तो बुराई भी कभी न करें |
58. कुछ लोगो की वजह से अपना जीवन बर्बाद ना कर लेना क्योंकि उनका तो मकसद ही यही होता है |
आज हमारे समाज में बहुत अच्छे लोग भी है पर सच कहूं तो ऐसे लोग बहुत कम है | लेकिन दूसरी ओर हमारे समाज में बहुत बुरे लोग भी है और ऐसे लोगो का मकसद सिर्फ दूसरो की जिंदगी में दखल देना होता है | ये लोगो दूसरो की आलोचना करके उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ देते है | पर दोस्तों अगर आपके आस पास भी ऐसे लोग है तो आपको इनसे दूरी बनाए रखनी चाहिए | और आपको ऐसे लोगो की बातो में आकर कोई भी गलत काम करने की जरूरत नहीं है |
59. कौन अच्छा है और कौन बुरा इसका पता बातों से नही, धोका खाने के बाद पता चलता है |

जैसा कि हम जानते है दुनिया में हर तरह के लोग होते है कुछ अच्छे, बहुत अच्छे और बुरे भी | पर जब हम किसी से पहली बार मिलते है या शुरू शुरू में हम उनके व्यक्तिव्त को पता लगाने में असमर्थ रहते है क्योकि आज कल लोग अपना सही व्यक्तित्व छुपाकर नकली व्यक्तित्व दिखने की कोशिश करते है और इसी वजह से आज बहुत से लोग धोका खा रहे है | इसलिए हम आपको यही कहेंगे कि किसी को भी अपना दोस्त का रिश्तेदार बनाने से पहले उनको अच्छी तरह परख लें |
60. उस सफलता का फायदा ही क्या जिसमे लोग खुद तो सफल हो जाए लेकिन हज़ारों लोगो के जीवन बर्बाद करने के बाद |
आज के समय में सफल लोग तो बहुत है पर उनमे से कुछ लोग ऐसे भी है जो सफल कहलाने के लायक ही नहीं है | आमतौर आज हम उन्ही लोगो को सफल मानते है जिसके पास बहुत सारा पैसा हो | पर क्या वाक़ई में पैसा ही सफलता है ? क्योकि बहुत से लोग दूसरो को धोका देकर बेईमानी करके और चोरी करके पैसा हासिल कर लेते है पर ना तो ऐसे लोगो की कोई इज़्ज़त करता है और ये बहुत से लोगो की जिंदगी भी बर्बाद कर देते है |
61. किसी की असलियत जानने में अगर आपसे गलती हो जाए तो दुखी ना होना क्योंकि आज कल लोग कई चरित्र लेके घूमते है |
जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके है कि अक्सर लोगो को पहचानने में हम गलती कर देते है और इसकी वजह से कई बार हमें नुक्सान भी उठाना पड़ जाता है | लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप सिर्फ उसी में अटके रहे | गलती तो हम सब से होती है | ऐसे लोग हमें धोका तो दे जाते है पर साथ में कुछ सीख भी दे जाते है | इसलिए उनसे सीख लेकर आपको आगे बढ़ जाना चाहिए |
आशा करते है Sad Emotional Shayari in hindi पर ये लेख आपको पसंद आया होगा | अगर आपको इनसे कुछ सीखने को मिला हो तो आप इन्हे अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते है | और आपको सबसे अच्छा उद्धरण कौन सा लगा हमें नीचे लिखकर बताए | अगर इस लेख में कोई गलती हो तो आप हमें कमेंट में जरूर बताए हम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देंगे | ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए आप हमें सब्सक्राइब कर सकते है |